IMD Rain Alert: 28 मई से यूपी में भयानक आंधी-तूफान, बवंडर और बारिश का अलर्ट! इन 3 दिनों में आपके जिले में ऐसा रहेगा मौसम
IMD Rain Alert: यूपी में आंधी-बारिश का यह अलर्ट ऐसे समय में आया है जब पूरा राज्य भीषण गर्मी के टॉर्चर से झुलस रहा है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश का बांदा जिला 47.4 डिग्री सेल्सियस मैक्सिमम टेम्परेचर के साथ एक बार फिर पूरे देश में सबसे गर्म स्थान रहा। आपको बता दें कि मैदानी इलाकों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर जाने पर लूऔर 47 डिग्री से ऊपर जाने पर उसे गंभीर लू की कैटेगरी में रखा जाता है। बांदा के अलावा यूपी के पांच अन्य जिलों में भी पारा 45 डिग्री के पार रहा
Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है।
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने राज्य में मौसम के करवट लेने का एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। यूपी में 28 मई से एक बेहद खतरनाक आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। आने वाले 3 दिनों में यूपी के अलग-अलग जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बवंडर यानी अंधड़ (Thundersquall) चलेगा। इसकी स्पीड झोंकों में बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस बड़े बदलाव से राज्य के लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। आइए जानते हैं 28 मई से लेकर 31 मई तक आपके जिले में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
मौसम विभाग की ताजा वेदर बुलेटिन के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 3 दिनों (28 मई से 31 मई) तक आंधी-तूफान, वज्रपात और ओलों की चेतावनी जारी की गई है।
28 मई को कैसा रहेगा मौसम?
इन जिलों में भारी ओलावृष्टि का अलर्ट: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं और इसके आस-पास के एरिया।
80 kmph की स्पीड वाला बवंडर: बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और आस-पास के क्षेत्रों में 60-70 किमी प्रति घंटे की आंधी आएगी, जो झोंकों में 80 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।
70 kmph की स्पीड वाली हवाएं: कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और ललितपुर में 50-60 किमी की हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
मेघगर्जन और आसमानी बिजली: यूपी के लगभग सभी जिलों (ऊपर दिए गए सभी नाम जैसे लखनऊ, नोएडा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर आदि) में भारी गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की पूरी संभावना है।
यहां चलेगी लू: बांदा, चित्रकूट, आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में आंधी-बारिश के साथ-साथ कुछ समय के लिए लू की स्थिति भी बनी रह सकती है।
बिजली कड़कने का अलर्ट: इन सभी क्षेत्रों में 30 मई को भी मेघगर्जन और वज्रपात की गंभीर स्थिति बनी रहेगी।
30 मई का पूरे यूपी का वेदर मैप यहां नीचे देखिए
यूपी के बांदा में 47.4 डिग्री के साथ देश में सबसे ज्यादा गर्मी
यूपी में आंधी-बारिश का यह अलर्ट ऐसे समय में आया है जब पूरा राज्य भीषण गर्मी के टॉर्चर से झुलस रहा है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश का बांदा जिला 47.4 डिग्री सेल्सियस मैक्सिमम टेम्परेचर के साथ एक बार फिर पूरे देश में सबसे गर्म स्थान रहा। आपको बता दें कि मैदानी इलाकों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर जाने पर लूऔर 47 डिग्री से ऊपर जाने पर उसे गंभीर लू की कैटेगरी में रखा जाता है। बांदा के अलावा यूपी के पांच अन्य जिलों में भी पारा 45 डिग्री के पार रहा।