Vallabh Maheshwari: राजस्थान के अलवर जिले में रविवार (8 मार्च) शाम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई एक दर्दनाक सड़क हादसे में जयपुर के जाने-माने बिजनेसमैन वल्लभ माहेश्वरी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में जयपुर से मथुरा जा रहे 62 वर्षीय शकुन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) वल्लभ माहेश्वरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रैणी थानाक्षेत्र में माहेश्वरी की BMW कार अनियंत्रित होकर बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिया की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
