वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस 2026 के तहत राजकोट में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल एग्जीबिशन में एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने भारतीय विमानन क्षेत्र के भविष्य की झलक पेश की है। AAI यहां यह दिखा रहा है कि कैसे भारत का एविएशन सेक्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
