तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने अपने करीबी ज्योतिषी और TVK पार्टी के प्रवक्ता रिकी राथन पंडित वेट्रिवेल को सरकार में बड़ा पद दिया है। सोमवार को जारी सरकारी आदेश में कहा गया कि उन्हें मुख्यमंत्री का “स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर (पॉलिटिकल)” नियुक्त किया गया है और यह फैसला तुरंत लागू होगा। रिकी राथन पंडित वेट्रिवेल राजनीति और फिल्म जगत में अपनी ज्योतिष और अंक ज्योतिष की भविष्यवाणियों के लिए काफी चर्चित रहे हैं। बताया जाता है कि वह पिछले 40 सालों से ज्योतिष और न्यूमरोलॉजी का काम कर रहे हैं। उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि विजय राजनीति में आएंगे और चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेंगे।
पिछले कुछ महीनों में उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में उन्होंने विजय की कुंडली को “सुनामी कुंडली” बताया था और दावा किया था कि यह उनके तेज राजनीतिक उभार का संकेत है।
राधान पंडित एक प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं, जो 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अभिनेता से राजनेता बने विजय (थलापति विजय) की पार्टी 'तमिझगा वेत्री कझगम' (TVK) की बड़ी जीत की भविष्यवाणी करने के लिए चर्चा में आए हैं।
राधान पंडित ने चुनाव नतीजों से महीनों पहले ही विजय की "सुनामी जीत" की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि विजय 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे।
उनकी लोकप्रियता का एक कारण यह भी है कि उन्होंने 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन और 2021 में एमके स्टालिन की जीत की भी सटीक भविष्यवाणी की थी।
राजनीति में भी खूब एक्टिव
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे टीवीके (TVK) पार्टी के प्रवक्ता के रूप में भी बयान देते रहे हैं, जहां उन्होंने एग्जिट पोल्स को खारिज करते हुए अपनी पार्टी की जीत का भरोसा जताया था।
चुनावों के दौरान जब TVK पार्टी कई सीटों पर बढ़त बना रही थी, तब राधान पंडित की भविष्यवाणियां सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में काफी वायरल हुईं।