Get App

'अंदर की आग बुझी नहीं' विनेश फोगाट ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न, ओलिंपिक में वापसी का किया ऐलान

Vinesh Phogat Reverse Retirement: पेरिस ओलिंपिक में गोल्ड मेडल के लिए हुए मुकाबले में अयोग्य ठहराए जाने के बाद विनेश कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके एक दिन बाद ही उन्होंने राजनीकि में दांव लगाया। अब विनेश ने कहा कि उन्हें अपने कुश्ती करियर पर विचार करने के लिए समय चाहिए

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 12, 2025 पर 1:32 PM
'अंदर की आग बुझी नहीं' विनेश फोगाट ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न, ओलिंपिक में वापसी का किया ऐलान
Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न, ओलिंपिक में वापसी का किया ऐलान

कांग्रेस विधायक और रेसलर विनेश फोगाट ने अपने रिटायरमेंट की फैसले पर यू-टर्न लेते हुए, कुश्ती के मैट पर वापसी का ऐलान किया है। विनेश ने शुक्रवार को कहा कि वह 2028 के लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में वापसी करेंगी। उन्होंने आधिकारिक तौर पर एक बयान जारी कर कहा कि वह नई ऊर्जा के साथ वापसी कर रही हैं। उन्होंने कहा, "मेरे अंदर की आग कभी बुझी नहीं।" पेरिस ओलिंपिक में गोल्ड मेडल के लिए हुए मुकाबले में अयोग्य ठहराए जाने के बाद विनेश ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके एक दिन बाद ही उन्होंने राजनीति में दांव लगाया। अब विनेश ने कहा कि उन्हें अपने कुश्ती करियर पर विचार करने के लिए समय चाहिए।

उन्होंने कहा, "लोग मुझसे पूछते रहे कि क्या पेरिस मेरे करियर का अंत है। लंबे समय तक मेरे पास इसका जवाब नहीं था। मुझे मैट से, दबाव से, उम्मीदों से, यहां तक ​​कि अपनी महत्वाकांक्षाओं से भी दूर हटने की जरूरत थी। कई सालों में पहली बार मैंने खुद को चैन की सांस लेने दी।"

विनेश की वापसी का संदेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें