Get App

Viral Video: व्यस्त नेशनल हाईवे पर SUV से खतरनाक स्टंटबाजी! वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, युवक गिरफ्तार

SUV Viral Video: वायरल वीडियो में लापरवाह ड्राइवर व्यस्त नेशनल हाईवे पर खतरनाक तरीके से SUV चला रहा था। इससे दूसरे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद 21 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने उसकी SUV जब्त कर ली है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 8:27 PM
Viral Video: व्यस्त नेशनल हाईवे पर SUV से खतरनाक स्टंटबाजी! वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, युवक गिरफ्तार
SUV Viral Video: वायरल वीडियो में लापरवाह ड्राइवर व्यस्त नेशनल हाईवे पर खतरनाक तरीके से SUV चला रहा है (X@kapsology)

SUV Viral Video: दिल्ली पुलिस ने राजधानी में नेशनल हाईवे-48 के एक व्यस्त हिस्से पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में 21 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसकी SUV जब्त कर ली है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद हुई। इसमें नरेला के पास GT करनाल बाईपास रोड पर टिंटेड खिड़कियों वाली एक काली स्कॉर्पियो-N SUV को जिगजैग तरीके से चलाते हुए दिखाया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 18 जनवरी को हुई थी।

वीडियो में लापरवाह ड्राइवर व्यस्त हाईवे पर खतरनाक तरीके से SUV चला रहा था, जिससे दूसरे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी। अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि कथित वीडियो और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरे को गंभीरता से लेते हुए क्लिप सामने आने के तुरंत बाद एक टीम ने आरोपी वाहन को रोक लिया।

ड्राइवर की पहचान दाऊद अंसारी, 21 साल, ओखला निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि वाहन उसके पिता मुसाफिर अंसारी के नाम पर रजिस्टर्ड था। आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस चेक किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में ले लिया गया।

वीडियो और अन्य सबूतों की समीक्षा करने के बाद, लापरवाही और जान जोखिम में डालने वाले कृत्यों के प्रावधानों के तहत, साथ ही खतरनाक ड्राइविंग के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें