कल का मौसम: 8 से 13 अक्टूबर तक इन राज्यों में बरसात-आंधी का अलर्ट, यूपी-बिहार से लेकर दक्षिण भारत तक भारी बारिश की चेतावनी
Weather forecast for October 8: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, कल यानी 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है
Weather forecast for October 8: कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है
Weather forecast for October 8: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, कल यानी 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।
उत्तर भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 7-8 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 9 और 11 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 7 से 13 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 7 से 13 अक्टूबर, पंजाब में 7 से 13 अक्टूबर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 से 9 अक्टूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 10 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
राजस्थान में भी मौसम करवट लेगा
पश्चिमी राजस्थान में 11-12 अक्टूबर और पूर्वी राजस्थान में 12 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 7-9 अक्टूबर और उत्तराखंड में भी 7-9 अक्टूबर तक गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
दिल्ली-NCR और यूपी में भी गरज-चमक
हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 7-8 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 अक्टूबर को आंधी-तूफान और बिजली चमकने का अलर्ट है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ गरज-चमक हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 अक्टूबर को भारी बारिश की भी संभावना है।
हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश
हिमाचल प्रदेश में 7 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। जबकि उत्तराखंड में 8-9 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ अचानक मौसम खराब होने को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
मध्य भारत में भी बदलेगा मौसम
छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 7-9 अक्टूबर तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है। विदर्भ में 7 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं। जबकि छत्तीसगढ़ में 7-8 अक्टूबर को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 7-8 अक्टूबर को गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।
बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना
पूर्वी भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा। बिहार में 7-10 अक्टूबर, झारखंड में 9-10 अक्टूबर और ओडिशा में 7-13 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 7-8 अक्टूबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल में 8 अक्टूबर को व्यापक बारिश के आसार हैं।
गंगीय पश्चिम बंगाल में 7 और 8 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम, बिहार और झारखंड में 7 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी है। झारखंड में 7 अक्टूबर को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि झारखंड में 8-9 अक्टूबर और बिहार में 7-8 अक्टूबर को भी तेज हवाओं का असर रहेगा। ओडिशा में 7-8 अक्टूबर को आंधी-तूफान और 9 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश
अरुणाचल प्रदेश में 7-10 अक्टूबर, असम और मेघालय में 7-11 अक्टूबर तथा 13 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7-13 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है।असम और मेघालय में 7-8 अक्टूबर को गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7 अक्टूबर को भी ऐसा मौसम बन सकता है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत में अगले कुछ दिन बारिश के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। केरल और माहे में 7-11 अक्टूबर तक कई जगहों पर व्यापक बारिश की संभावना है। इसके बाद 12-13 अक्टूबर को भी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 9 अक्टूबर को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। 7-8 अक्टूबर और 10-13 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। केरल और माहे तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 8-10 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश हो सकती है।
केरल और माहे में 9-10 अक्टूबर को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 7-9 अक्टूबर के दौरान तेज हवाओं और गरज-चमक का असर रह सकता है। तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 7-9 अक्टूबर तक सतही तेज हवाओं का भी अलर्ट है।