IMD Heavy Rain Alert: अगले 7 दिन इन राज्यों में होगी आफत की बारिश! 60 Kmph की आंधी भी, बिहार से लेकर MP तक 17 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम
Weekly Weather Forecast: मौसम विभाग की तरफ से साप्ताहिक वेदर पूर्वानुमान जारी हो चुका है। 11 से 17 जुलाई के बीच देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान पूर्वी, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है
Weekly Weather Forecast: अगले 7 दिन कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट हुआ है
Weekly Weather Forecast: देशभर में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 से 17 जुलाई तक के लिए देशभर का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान पूर्वी, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। वहीं, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।
इस दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में जहां मूसलाधार बारिश का संकट मंडरा रहा है। वहीं, मध्य भारत में तेज आंधी-तूफान का अलर्ट है। दूसरी ओर, दक्षिण के कुछ हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है।
आइए जानते हैं अगले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम:-
मध्य भारत: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा:-
14 से 17 जुलाई के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना।
11 से 15 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट।
पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका।
पूर्वी भारत: बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल में मूसलाधार बारिश
पूर्वी भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा।
बिहार में 13 से 15 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना।
11 और 12 जुलाई को बिहार के कुछ इलाकों में अति भारी बारिश हो सकती है।
झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी कई दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट।
कई स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी।
पूर्वोत्तर भारत: मेघालय में सबसे ज्यादा खतरा
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में पूरे सप्ताह व्यापक बारिश का अनुमान है:-
11 जुलाई को मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी।
12 जुलाई को असम और मेघालय में अति भारी बारिश का अलर्ट।
पूरे सप्ताह कई राज्यों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना।
पश्चिम भारत: कोंकण-गोवा और महाराष्ट्र में बरसेंगे बादल
कोंकण और गोवा में पूरे सप्ताह व्यापक बारिश।
गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी लगातार हल्की से मध्यम बारिश का दौर।
दक्षिण भारत: बारिश भी, हीटवेव भी
केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश के आसार।
11 जुलाई को तमिलनाडु में तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी।
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 11-12 जुलाई को हीटवेव का अलर्ट जारी।
कहां चलेगी तेज हवा?
IMD के मुताबिक, कई राज्यों में 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं:-
पूर्वी मध्य प्रदेश
विदर्भ
झारखंड
अंडमान-निकोबार
तमिलनाडु
ओडिशा
बीते 24 घंटे: कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश?
पिछले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश दर्ज की गई।
चेरापूंजी (मेघालय) – 19 सेमी
मौसिनराम (मेघालय) – 17 सेमी
नाहन (हिमाचल प्रदेश) – 16 सेमी
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) – 16 सेमी
कीर्तिनगर (उत्तराखंड) – 13 सेमी
बिक्रम (पटना, बिहार) – 10 सेमी
लोगों के लिए जरूरी सलाह
भारी बारिश वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें।
नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें।
गरज-चमक के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
स्थानीय प्रशासन और IMD की एडवाइजरी का पालन करें।
इन राज्यों में आज 'अत्यधिक भारी' बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्तर में आफत
पूर्वोत्तर भारत में मानसून का सबसे रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जुलाई को मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश (Extremely Heavy Rainfall) होने की आशंका है। इसके अलावा:-
असम और मेघालय में 12 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अनुमान है। जबकि 13 से 17 जुलाई के बीच भी भारी बारिश जारी रहेगी।
अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 से 17 जुलाई के दौरान व्यापक रूप से भारी बारिश होने की संभावना है। इन सभी राज्यों में 15 जुलाई तक आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।
बिहार और पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
पूर्वी भारत के राज्यों के लिए भी मौसम विभाग ने चिंता जताई है:-
बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 11 और 12 जुलाई को 'बहुत भारी बारिश' (Very Heavy Rainfall) होने के आसार हैं। बिहार में 13 से 15 जुलाई के बीच भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
झारखंड में 12 से 14 जुलाई, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल में 11-13 व 16-17 जुलाई और ओडिशा में 11 से 15 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है।
मध्य और पश्चिम भारत: आंधी-तूफान के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं मध्य भारत में बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं का तांडव देखने को मिल सकता है।
पूर्वी मध्य प्रदेश (11-14 जुलाई) और विदर्भ (13-15 जुलाई) में आंधी-तूफान के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
पश्चिम मध्य प्रदेश में 11 से 14 जुलाई के दौरान 30-40 किमी/घंटा (झोंके 50 किमी/घंटा तक) की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
छत्तीसगढ़ में 14 से 17 जुलाई के बीच व्यापक रूप से भारी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, कोंकण, गोवा और गुजरात के इलाकों में भी 17 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
लू (Heat Wave) की चेतावनी
एक तरफ जहां देश के कई हिस्सों में पानी बरस रहा है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग इलाकों में 11 और 12 जुलाई को भीषण लू (Heat Wave) चलने की चेतावनी दी गई है।