कल का मौसम 18 मई: 20 से ज्यादा राज्यों में आएगा 40-50kmph स्पीड वाला बवंडर, IMD ने कई जगहों पर होगी भारी बारिश का अलर्ट दिया

मौसम विभाग (IMD) की इवनिंग रिपोर्ट के मुताबिक 18 मई को देश के कई हिस्सों के मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में जहां बारिश का तांडव दिखेगा, वहीं उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में लू लोगों का बुरा हाल करेगी

अपडेटेड May 17, 2026 पर 9:03 PM
Story continues below Advertisement
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 मई के लिए देश का वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 मई के लिए देश का वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। मौसम के दो अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर उत्तर और मध्य भारत के राज्य आग की भट्टी की तरह तप रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) फिलहाल स्थिर है, लेकिन अगले 2-3 दिनों में यह बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों को कवर कर लेगी।

मौसम विभाग (IMD) की इवनिंग रिपोर्ट के मुताबिक 18 मई को देश के कई हिस्सों के मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में जहां बारिश का तांडव दिखेगा, वहीं उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में लू लोगों का बुरा हाल करेगी।

इन राज्यों में आंधी-तूफान और बवंडर का अलर्ट


18 मई को कई राज्यों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं तबाही मचा सकती हैं।

बवंडर का खतरा: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और आंतरिक कर्नाटक में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से बवंडर (Thundersquall) आने की संभावना है। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।

तेज आंधी (40-50 kmph): असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल (गंगा तटीय क्षेत्र), झारखंड, केरल, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और विदर्भ।

धूलभरी हवाएं (30-40 kmph): आंध्र प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

  • आईएमडी ने 18 मई के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है:
  • पूर्वोत्तर: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।
  • दक्षिण: केरल, तटीय व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप।
  • अन्य: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश जारी रहेगी।

उत्तर भारत में भीषण लू और गर्म रातें

बारिश के बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सूरज के तेवर और कड़े होने वाले हैं:

भीषण लू: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अति उष्ण लहर यानी भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट है।

  • लू का अलर्ट: पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तेलंगाना और विदर्भ में 18 मई को लू चलेगी।
  • गर्म रातें: पश्चिमी राजस्थान में दिन के साथ-साथ रातें भी काफी गर्म रहने वाली हैं।

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र द्वारा जारी 18 मई का देशभर का वेदर मैप यहां नीचे देखिए

WhatsApp Image 2026-05-17 at 21.00.56

तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान

मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-5°C की क्रमिक वृद्धि होगी। यानी आने वाले दिनों में गर्मी अभी और सताएगी।

मानसून अपडेट: केरल में दस्तक कब?

दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अगले 2-3 दिनों में मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य हिस्सों को कवर कर लेगा। केरल में मानसून के 26 मई तक पहुंचने की प्रबल संभावना है।

मछुआरे ध्यान दें!

अरब सागर: सोमालिया तट और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में हवा की रफ्तार 65 किमी/घंटा तक जा सकती है। केरल और कर्नाटक तट पर भी 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी।

बंगाल की खाड़ी: मन्नार की खाड़ी और अंडमान सागर में समुद्र बेहद अशांत रहेगा। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।