भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 मई के लिए देश का वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। मौसम के दो अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर उत्तर और मध्य भारत के राज्य आग की भट्टी की तरह तप रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) फिलहाल स्थिर है, लेकिन अगले 2-3 दिनों में यह बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों को कवर कर लेगी।
