देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 मई को 19 राज्यों के लिए भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत में बारिश व आंधी की संभावना जताई गई है। साथ ही, कुछ राज्यों में लू का असर भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कई इलाकों में बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 20 मई के बीच केरल, माहे, लक्षद्वीप और रायलसीमा में गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान है। केरल, माहे, लक्षद्वीप और कर्नाटक में ओले गिरने की भी आशंका जताई है। पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 22 मई तक कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने पुष्टि की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण-पूर्व अरब सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ चुका है। इसके प्रभाव और स्थानीय मौसमी प्रणालियों के कारण अगले कुछ दिनों तक देश में मौसम के दो चरम रूप देखने को मिलेंगे।
भीषण लू (Heat Wave) की चेतावनी:
मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने निम्नलिखित राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है: