देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 मई को 19 राज्यों के लिए भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत में बारिश व आंधी की संभावना जताई गई है। साथ ही, कुछ राज्यों में लू का असर भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कई इलाकों में बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
