Weather News : राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। वहीं मौसम विभाग की माने तो फिलहाल अभी इस ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए दिल्ली और आसपास के इलाकों समेत कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इसके चलते उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड बनी रहने की संभावना है।
