Credit Cards

Weather News Today: 8 अप्रैल को देश के इन हिस्सों में बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां पड़ेगी बारिश की फुहार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

India Weather News Today : उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों के दौरान झुलसाने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो गई है तो दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश के आसार हैं। IMD ने कुछ राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है

अपडेटेड Apr 08, 2025 पर 6:30 AM
Story continues below Advertisement
Weather News: 8 अप्रैल को देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

India Weather News Today : राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। अप्रैल के पहले हफ्ते से ही भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने आठ अप्रैल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों के दौरान झुलसाने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो गई है तो दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश के आसार हैं। IMD ने कुछ राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। तो चलिए जानते हैं कि आठ अप्रैल को आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

Delhi Weather Forecast:  शुरुआत करते हैं देश की राजधानी दिल्ली से तो यहां 8 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के वेदर फोरकास्ट के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में दिन के समय हिट वेव चलेगी। इसके अलावा राजधानी में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Kerala Weather Forecast:  केरल में 8 अप्रैल को हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के हिसाब से केरल में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और राज्य में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां बारिश के साथ कहीं-कहीं बिजली कड़कने की आशंका जारी की गई है।


Jharkhand Weather Forecast:  झारखंड में 8 अप्रैल को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सलेगी। झारखंड की राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के फोरकास्ट की बात करें, तो झारखंड में भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Karnataka Weather Forecast:  कर्नाटक में 8 अप्रैल को भी मौसम सामान्य रहने की आशंका है। 8 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, राज्य से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की की आशंका है। इसके अलावा राज्य में कोई भी चेतावनी नहीं जारी की गई है।

Tamil Nadu Weather Forecast:  तमिलनाडु में 8 अप्रैल को बादल छाए रहने का अनुमान है। यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हांलाकि राज्य में बारिश नहीं होगी । इसके अलवा राज्य में किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Andhra Pradesh Weather Forecast: आंध्र प्रदेश में भी 8 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के मुताबिक, राज्य में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कोई भी चेतावनी जारी नहीं किया है।

UP Weather Forecast:  उत्तर प्रदेश में 8 अप्रैल को पारा थोड़ा बढ़ सकता है, जिससे गर्मी भी बढ़ेगी। राज्य में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, यूपी का आसमान साफ ही रहेगा, लेकिन तापमान बढ़ने से तपिश जरूर बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में हीट वेव का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Weather Forecast:  राजस्थान में 8 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, जहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, ज्यादातर आसमान साफ रहेगा और पूरे राज्य में हिट वेव चलने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Maharashtra Weather Forecast:  महाराष्ट्र में 8 अप्रैल को भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग ने उमस वाली गर्मी की चेतावनी दी है।

Gujarat Weather Forecast:  गुजरात में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD का फोरकास्ट है कि आसमान यहां साफ रहेगा।हांलाकि यहां मौसम विभाग की ओर से कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Punjab Weather Forecast:  पंजाब में 8 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के फोरकास्ट के मुताबिक, इस दिन पंजाब के ऊपर हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

MP Weather Forecast:  मध्य प्रदेश में 8 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के फोरकास्ट के अनुसार, MP का ज्यादातर आसमान साफ ही रहेगा।

Bihar Weather Forecast:  बिहार में 8 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

अब बात करते हैं पहाड़ी इलाकों की, तो यहां ज्यादातर मौसम साफ ही रहेगा।

Jammu Kashmir Weather Forecast: जम्मू कश्मीर में 8 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, सुबह में ज्यादातर आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर या शाम तक हल्के बादल छा सकते हैं।

Himachal Pradesh Weather Forecast:  हिमाचल प्रदेश में 8 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, यहां ज्यादातर आसमान साफ ही रहेगा।

Uttarakhand Weather Forecast:  उत्तराखंड की बात करें, तो 8 अप्रैल को यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, आसमान ज्यादातर साफ ही रहेगा। हांलाकि उत्तरखंड के कुछ इलाकों जैसे हरिद्वार और रिषिकेश इलाकों में बारिश की आशंका जताई गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।