Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले 5 दिनों में आंधी-तूफान के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 जून और 1 जुलाई को दोपहर और शाम के समय तेज जमीनी हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है।
