Delhi NCR Weather Update: भीषण गर्मी के बाद दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! अगले 2 घंटे में बारिश की आशंका, 80 Kmph तक चल सकती हैं हवाएं

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और हीटवेव के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदलता हुआ नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और एनसीआर के लिए अगले दो से तीन घंटों के दौरान खराब मौसम की चेतावनी जारी की है।

अपडेटेड May 23, 2026 पर 9:44 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! अगले 2 घंटे में बारिश की आशंका

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और हीटवेव के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदलता हुआ नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और एनसीआर के लिए अगले दो से तीन घंटों के दौरान खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, राजधानी और आसपास के कई इलाकों में धूल भरी आंधी, उसके बाद हल्की बारिश या बूंदाबांदी और बिजली चमकने की संभावना है।

दिल्ली के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट 

मौसम विभाग ने दिल्ली के सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, आने वाले घंटों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हवा की गति और भी ज्यादा बढ़कर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिससे धूलभरी आंधी और खराब मौसम की स्थिति बन सकती है।


इन जिलों में IMD का अलर्ट

IMD के अनुसार, दिल्ली NCR के साथ-साथ सोनपीत, खारखौदा, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, पलवल, नूंह और आसपास के इलाकों में भी धूलभरी आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। विभाग के अनुसार, खराब मौसम और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक और सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लें और बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।

यह भी पढ़ें: Delhi Heatwave: दिल्ली में गर्मी का प्रकोप चरम पर, कई इलाकों में 43°C से ऊपर तापमान, 28 मई तक लू की चेतावनी जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।