Weather Update: इन 14 राज्यों में 50-60kmph स्पीड वाले बवंडर के साथ भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में आएगा आंधी-तूफान

Weather Update: 24 मई को देश के कई राज्यों में बिजली कड़कने के साथ-साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी और हवाएं चलने का अलर्ट है। बिहार और ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में थंडरस्टॉर्म का असर देखने को मिलेगा

अपडेटेड May 23, 2026 पर 10:21 PM
Story continues below Advertisement
Weather Update: उत्तर और मध्य भारत के कई इलाके भीषण हीटवेव से तप रहे हैं

Weather Update: देशभर के मौसम में इस समय बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 मई की रात को जारी अपने लेटेस्ट वेदर बुलेटिन में कल यानी 24 मई के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के कई इलाके भीषण हीटवेव से तप रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देश के 14 से अधिक राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है।

आईएमडी के मुताबिक, 24 मई को कई राज्यों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले खतरनाक बवंडर यानी अंधड़ के टकराने की पूरी आशंका है। उधर साउथवेस्ट मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह अरब सागर व बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में दस्तक दे चुका है। अगले 3 से 4 दिनों में इसके और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।

मौसम विभाग की नाइट बुलेटिन के मुताबिक, इस समय जम्मू और उसके आस-पास के इलाके में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव है। इसके साथ ही पंजाब से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तक और दक्षिण बिहार से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक दो अलग-अलग ट्रफ लाइन बनी हुई हैं। इस मजबूत सिस्टम के कारण 24 मई को देश के अलग-अलग रीजन्स में मौसम का हाल कुछ इस तरह रहने वाला है।


इन राज्यों में होगी अत्यधिक भारी बारिश

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का सबसे बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। असम और मेघालय में 24 मई को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की प्रबल आशंका है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई इलाकों में भी आज बादलों के जमकर बरसने का अनुमान है।

यहां भी रहेगा हैवी रेन का अलर्ट

इसके अलावा देश के कई अन्य राज्यों और द्वीपों में भी भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 मई को कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। केरल एवं माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराइकल के साथ-साथ लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हैवी रेन देखने को मिल सकती है।

50-60kmph की स्पीड से आएगा बवंडर (Thundersquall)

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 मई को तीन राज्यों में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रूप दिखा सकता है। यहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयानक अंधड़ आने की आशंका है।

झारखंड

तटीय आंध्र प्रदेश (Coastal Andhra Pradesh)

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक (North Interior Karnataka)

यहां आएगा तेज आंधी-तूफान (Thunderstorm)

24 मई को देश के कई राज्यों में बिजली कड़कने के साथ-साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी और हवाएं चलने का अलर्ट है। बिहार और ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में थंडरस्टॉर्म का असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, लक्षद्वीप, रायलसीमा, साउथ इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना, कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी आंधी-तूफान आ सकता है।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी 24 मई का वेदर मैप, देखिए कहां होगी बारिश और कहां चलेगी हीटवेव राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी 24 मई का वेदर मैप, देखिए कहां होगी बारिश और कहां चलेगी हीटवेव

24 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कोस्टल कर्नाटक में भी आज बिजली कड़कने के साथ आंधी आने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली, यूपी और पंजाब में सीवियर हीटवेव का टॉर्चर

एक तरफ जहां कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में सूरज आग उगलता रहेगा। 24 मई को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है।

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन में भीषण से अति भीषण लू चलने का डेंजरस अलर्ट है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में 24 मई को तीव्र लू का प्रकोप लगातार बना रहेगा।

उमस वाली गर्मी

तटीय आंध्र प्रदेश, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ इलाकों में अत्यधिक उमस और चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और विदर्भ में 24 मई को रात का तापमान भी सामान्य से काफी ज्यादा रहने वाला है। इससे लोगों को वार्म नाइट कंडीशंस का सामना करना पड़ेगा।

समुद्र में हाई स्पीड विंड: मछुआरों के लिए चेतावनी

केरल-कर्नाटक कोस्ट, लक्षद्वीप, कोमोरिन और मालदीव के आस-पास 24 मई को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। ये बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। सोमालिया कोस्ट के पास हवा की रफ्तार 55-65 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। मन्नार की खाड़ी और दक्षिणी व दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में 45 से 65 किमी प्रति घंटे की हाई स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।