Weather Update: देशभर के मौसम में इस समय बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 मई की रात को जारी अपने लेटेस्ट वेदर बुलेटिन में कल यानी 24 मई के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के कई इलाके भीषण हीटवेव से तप रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देश के 14 से अधिक राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है।
