UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 41 डिग्री पहुंचा पारा, लू के कारण लोग घरों में कैद

UP Weather Update: गुरुवार (27 मार्च) को दोपहर बाद यूपी के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहरों एवं गांवों में दोपहर के समय तेज धूप की वजह से लोग घरों में ही कैद रहे। इससे मार्च महीने में ही लू जैसा अहसास होने लगा है

अपडेटेड Mar 28, 2025 पर 12:38 PM
Story continues below Advertisement
UP Weather Update: IMD ने 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी पड़ रही है। सूरज की तपिश राज्य में तापमान बढ़ा रही है। गर्मी बढ़ने और हवा का दबाव कम होने के साथ ही गर्म और तेज हवाएं जल्द ही चलने लगेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार (27 मार्च) को दोपहर बाद यूपी के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहरों एवं गांवों में दोपहर के समय तेज धूप की वजह से लोग घरों में ही कैद रहे। इससे मार्च महीने में ही लू जैसा अहसास होने लगा है।

इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, दो दिन बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्म हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। हवा की गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की आशंका है। 28 मार्च से आईएमडी ने 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। दो दिन बाद यूपी में तेज हवाएं अलर्ट इस दौरान राजधानी लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, अयोध्या, झांसी, गोरखपुर, कानपुर, आगरा समेत सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

हालांकि इस दौरान सूरज की किरणों से गर्मी का एहसास होगा। ऐसा ही मौसम 30 मार्च तक जारी रहने की उम्मीद है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा। इस बीच न्यूनतम तापमान में भी 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। यूपी के कई इलाकों में गर्मी का असर दिखने लगा है। पूरे यूपी की बात करें तो अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है।


ये जिले रहे सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों में प्रयागराज और अयोध्या सबसे गर्म जिले रहे। इन जिलों में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कानपुर, अयोध्या और शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग की ओर से हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कई जिलों में लू जैसे हालात भी बन सकते हैं। IMD के अनुसार 1952 से अब तक मार्च का 10वां सबसे गर्म दिन साबित हुआ। इसके पूर्व वर्ष 2022 की 30 तारीख को तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, साल 2017 में 29 मार्च को 39.8 और उसी साल 31 मार्च को 41.0 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था।

ये भी पढ़ें- 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र का अभिन्न अंग है': विवादित कविता मामले में इमरान प्रतापगढ़ी को 'सुप्रीम' राहत

दिल्ली में तापमान 36.4 डिग्री दर्ज

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 3.8 डिग्री अधिक है। IMD के अनुसार, न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 1.4 डिग्री अधिक है। विभाग ने शुक्रवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।