कल का मौसम 27 मई: IMD ने इन 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, बिहार से बंगाल तक आएगा 50-60kmph स्पीड का बवंडर

May 27th Weather Update: मौसम विभाग (IMD) ने देश के 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी की इवनिंग बुलेटिन के मुताबिक, 27 मई को बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल और झारखंड तक 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला खतरनाक बवंडर यानी अंधड़ भी दस्तक देगा

अपडेटेड May 26, 2026 पर 5:31 PM
Story continues below Advertisement
May 27th Weather Update: मौसम विभाग ने देश के 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है

May 27th Weather Update: उत्तर और मध्य भारत के कई इलाके भीषण गर्मी से तप रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 मई के लिए एक बड़ा वेदर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) ने देश के 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी की इवनिंग बुलेटिन के मुताबिक, 27 मई को बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल और झारखंड तक 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला खतरनाक बवंडर यानी अंधड़ (Thundersquall) भी दस्तक देगा।

साउथवेस्ट मानसून की रफ्तार भी लगातार मजबूत हो रही है। मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है और अगले 2 से 3 दिनों में इसके और आगे जाने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं। IMD के मुताबिक इस समय दक्षिण बिहार और उसके आस-पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

दक्षिण बिहार से लेकर झारखंड और ओडिशा होते हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ़ लाइन सक्रिय है। असम और पंजाब के ऊपर भी वेदर सिस्टम बने हुए हैं। इस मजबूत सिस्टम के कारण 27 मई को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल कुछ इस तरह रहने वाला है:


इन 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

27 मई को देश के पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिणी हिस्सों के 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में 27 मई को भारी बारिशहोने की पूरी संभावना है। बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम के कुछ हिस्सों में 27 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी बारिश होने का अनुमान है।

बिहार से बंगाल तक 50-60kmph की स्पीड से टकराएगा बवंडर

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 27 मई को देश के कई राज्यों में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रूप दिखाएगा। बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश व यानम और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ आने की आशंका है।

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में ओलावृष्टि का अलर्ट

27 मई को दक्षिण भारत के उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मौसम काफी खराब रहेगा। यहां आंधी-तूफान के साथ-साथ ओले गिरने यानी ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

यहां आएगी तेज आंधी

27 मई को देश के कई हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ-साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और हवाएं चलने का अलर्ट है। इन इलाकों में छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और रायलसीमा, केरल एवं माहे, लक्षद्वीप, कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मारथवाड़ा और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम और तमिलनाड़ु, पुडुचेरी एवं कराइकल शामिल हैं।

इसके अलावा 27 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम एवं मेघालय में कुछ जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की आंधी चल सकती है। अरुणाचल प्रदेश और कोस्टल कर्नाटक में भी बिजली कड़कने का अलर्ट है।

दिल्ली, यूपी और पंजाब में सीवियर हीटवेव का अलर्ट

एक तरफ जहां कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में सूरज का कड़ा सितम 27 मई को भी जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन में भीषण से अति भीषण लू चलने का डेंजरस अलर्ट है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के कई पॉकेट्स में यह स्थिति गंभीर बनी रहेगी। छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, कोस्टल आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में तीव्र लू का प्रकोप लगातार बना रहेगा।

गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकण एवं गोवा, ओडिशा, गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल के तटीय इलाकों में अत्यधिक उमस और चिपचिपी गर्मी लोगों को बेहाल करेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में 27 मई को रात का तापमान भी सामान्य से काफी ज्यादा रहने वाला है। इससे लोगों को वार्म नाइट कंडीशंस का सामना करना पड़ेगा।

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से जारी 27 मई का पूरे भारत का वेदर मैप यहां नीचे देखिए राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से जारी 27 मई का पूरे भारत का वेदर मैप यहां नीचे देखिए

समुद्र में हाई स्पीड विंड: मछुआरों के लिए चेतावनी

अरब सागर: सोमालिया कोस्ट और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा कोमोरिन एरिया में 27 मई को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी: मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका कोस्ट और दक्षिणी एवं उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में 27 मई को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की हाई स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है, जो बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।