आज का मौसम 23 मई: IMD ने 15 राज्यों में हैवी बारिश का दिया अलर्ट, इन जगहों पर 50-60kmph स्पीड से आएगा भयानक अंधड़
IMD Heavy Rain Alert: एक तरफ जहां आधा भारत आंधी-बारिश से राहत पा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में सूरज आग उगलता रहेगा। आज देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ के कुछ इलाकों में आज भीषण से अति भीषण लू चलने का डेंजरस अलर्ट है
आज देश के कई इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयानक अंधड़ आने की आशंका है
IMD Weather Update Today: देशभर के मौसम में इस समय बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 23 मई की सुबह अपनी ताजा वेदर बुलेटिन में देश के कई हिस्सों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। एक तरफ जहां कई राज्यों में गंभीर हीटवेव का सितम जारी है, वहीं दूसरी तरफ 15 से अधिक राज्यों में हैवी रेन और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। आईएमडी के मुताबिक आज देश के कई इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयानक अंधड़ आने की आशंका है। इसी बीच साउथवेस्ट मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले 2-3 दिनों में इसके अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक इस समय जम्मू और उसके आसपास के इलाके में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव है। इसके साथ ही दक्षिण बिहार से लेकर उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ़ लाइन बनी हुई है। इस मजबूत वेदर सिस्टम की वजह से आज 23 मई को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल कुछ ऐसा रहने वाला है:
इन राज्यों में होगी अत्यधिक भारी बारिश
आज देश के उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राज्यों में मूसलाधार बारिश का सबसे बड़ा अलर्ट जारी किया गया है।अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 23 मई को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज रिकॉर्डतोड़ भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
यहा भी रहेगा हैवी रेन का अलर्ट
आज दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई अन्य राज्यों में भी बादल जमकर बरसेंगे-
केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाड: केरल व माहे, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल में आज भारी बारिश होने की संभावना है।
कर्नाटक और आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश और इंटीरियर कर्नाटक के कई इलाकों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वोत्तर के राज्य: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से जारी देशभर के 23 मई के इस वेदर मैप में देखिए आज कहां होगी बारिश, कहां चलेगी हीटवेव
50-60kmph की स्पीड से आएगा भयानक अंधड़, ओले गिरने की आशंका
आंध्र प्रदेश, इंटीरियर कर्नाटक, कोस्टल आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में आज मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रूप दिखा सकता है। इन जगहों पर बिजली कड़कने के साथ-साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयानक अंधड़ आने की आशंका है। इसकी स्पीड बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में आज आंधी-तूफान के साथ भारी ओले गिरने की प्रबल आशंका जताई गई है।
40-50kmph की रफ्तार से थंडरस्टॉर्म
आज देश के कई राज्यों में बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। इसमें असम, मेघालय, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल व सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा शामिल हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भी तेज आंधी-पानी का दौर रहेगा। अरुणाचल प्रदेश में आज 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा कोस्टल कर्नाटक और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में भी बिजली कड़कने के साथ आंधी की संभावना है।
दूसरी तरफ लू का कहर: यूपी, एमपी और विदर्भ में सीवियर हीटवेव का अलर्ट
एक तरफ जहां आधा भारत आंधी-बारिश से राहत पा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में सूरज आग उगलता रहेगा। आज देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ के कुछ इलाकों में आज भीषण से अति भीषण लू चलने का डेंजरस अलर्ट है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, कोस्टल आंध्र प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आज कई जगहों पर लू का प्रकोप लगातार बना रहेगा।
चिपचिपी गर्मी और वॉर्म नाइट करेंगी बेहाल
गंगा तटीय पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल में आज हवा में नमी के कारण अत्यधिक उमस और चिपचिपी गर्मी लोगों का जीना मुहाल करेगी। आज उत्तर प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना के कई इलाकों में रात का तापमान भी सामान्य से काफी ज्यादा रहने वाला है। इससे लोगों को वॉर्म नाइट कंडीशंस का सामना करना पड़ेगा।
समुद्र में जाने से बचें मछुआरे: हाई स्पीड विंड का अलर्ट
केरल-कर्नाटक कोस्ट, लक्षद्वीप, मालदीव, कोमोरिन इलाके और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में आज 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। सोमालिया कोस्ट के पास हवा की रफ्तार 55-65 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है। मन्नार की खाड़ी और दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों में आज 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है।