Get App

ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद अधिकारी नंदिनी चक्रवर्ती पर शुभेंदु ने भी जताया भरोसा, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Nandini Chakrabort : नंदिनी चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह राज्य की गृह सचिव, सूचना एवं संस्कृति विभाग की सचिव और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस की सचिव के पद पर भी काम कर चुकी हैं। पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने कोलकाता के मशहूर लेडी ब्रेबॉर्न कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की

MoneyControl Newsअपडेटेड May 15, 2026 पर 2:22 PM
ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद अधिकारी नंदिनी चक्रवर्ती पर शुभेंदु ने भी जताया भरोसा, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनते ही । मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में नई सरकार आते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। वहीं  उनके एक और फैसले की चर्चा कोलकाता के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में काफी हो रही है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव रहीं नंदिनी चक्रवर्ती को एक नई और अहम जिम्मेदारी मिलने जा रही है। पश्चिम बंगाल कैडर की आईएएस अधिकारी नंदिनी चक्रवर्ती को ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाता था। अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव और कामकाज के तरीके की वजह से उन्होंने सरकार में खास पहचान बनाई थी।

मिलने जा रही है बड़ी जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नंदिनी चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह राज्य की गृह सचिव, सूचना एवं संस्कृति विभाग की सचिव और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस की सचिव के पद पर भी काम कर चुकी हैं। पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने कोलकाता के मशहूर लेडी ब्रेबॉर्न कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।

ममता बनर्जी को था भरोसा!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें