पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब लोगों की निगाहें अगले मुख्यमंत्री के चेहरे पर है। बीते 15 साल से सूबे की मुख्यमंत्री रही ममता बनर्जी को 2026 के विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। वहीं इन चुनावों में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। जानकारी के मुताबिक, अगले 48 घंटे में भारतीय जनता पार्टी राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है। वहीं अभी ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा ना देने की बात कहकर सूबे का सियासी पारा और भी हाई कर दिया है।
