देश की राजधानी समेत कई बड़े शहरों के पास उड़ रही फ्लाइट के ऊपर एक बड़ा खतरा मंडर रहा है। अब तो खुद केंद्र सरकार ने भी इसे माना है। केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में बताया कि पिछले एक साल में दिल्ली समेत देश के कई बड़े एयरपोर्ट्स के पास उड़ रही फ्लाइट्स को GPS स्पूफिंग और GNSS इंटरफेरेंस का सामना करना पड़ा है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में दी। देशभर के एयरपोर्ट्स से लगातार ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं।
