Get App

Uday Bhanu Chib Arrest: कौन हैं यूथ कांग्रेस चीफ उदय भानु चिब? AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Who Is Uday Bhanu Chib: नई दिल्ली के 'भारत मंडपम' में आयोजित 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट' में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। चिब पर कई गंभीर आरोप लगे हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 11:58 AM
Uday Bhanu Chib Arrest: कौन हैं यूथ कांग्रेस चीफ उदय भानु चिब? AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Who Is Uday Bhanu Chib: AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में यूथ कांग्रेस चीफ उदय भानु चिब गिरफ्तार हो गए हैं

Who Is Uday Bhanu Chib: दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह राजधानी में आयोजित 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट' में इंडियन यूथ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा शर्टलेस विरोध प्रदर्शन करने के संबंध में संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने पिछले शुक्रवार को 'भारत मंडपम' में हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। इनमें से तीन को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पकड़ा गया था।

उनकी पहचान जितेंद्र यादव, राज गुज्जर और अजय कुमार के रूप में की गई है। इसके अलावा, युवा कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के महासचिव रितिक उर्फ ​​मोंटी शुक्ला को राज्य के ललितपुर से हिरासत में लिया गया है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने शुक्रवार को सम्मेलन स्थल के हॉल नंबर 5 के अंदर कमीज उतारकर और सरकार तथा भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ नारे छपी हुई टी-शर्ट हाथ में लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें वहां से हटा दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के वास्ते क्यूआर कोड प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। जांचकर्ता कथित साजिश के पहलू की और विरोध-प्रदर्शन के पीछे के वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रहे हैं। जांच में यह भी शामिल है कि टी-शर्ट पर नारे छपवाने के लिए किसने आर्थिक मदद किया था।

इस मुद्दे ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे वैश्विक मंच पर भारत की छवि को धूमिल करने का एक शर्मनाक कृत्य बताया। जबकि भारतीय युवा कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय हितों की रक्षा के उद्देश्य से किया गया शांतिपूर्ण प्रदर्शन बताकर इसका बचाव किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें