Hyderabad Suicide Case: पति ने शराब पीने के लिए डांटा तो पत्नी ने किया सुसाइड, पंखे से लटककर दी जान

Hyderabad Suicide Case: हैदराबाद के ईसामिया बाजार से एक अजीब घटना सामने आई है। यहां पर किराए के मकान में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने पति से बहस के बाद सुसाइड कर लिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि यह घटना 11 मार्च की है।

अपडेटेड Mar 13, 2026 पर 10:39 AM
Story continues below Advertisement
पति ने शराब पीने के लिए डांटा तो पत्नी ने किया सुसाइड, पंखे से लटककर दी जान

Hyderabad Suicide Case: हैदराबाद के ईसामिया बाजार से एक अजीब घटना सामने आई है। यहां पर किराए के मकान में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने इसलिए आत्महत्या कर लिया क्योंकि उसके पति ने उसे शराब न पीने के लिए डांटा था। पुलिस के मुताबिक, पति की डांट के बाद महिला ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बता दें कि यह घटना 11 मार्च की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि उनकी बेटी, जिसकी शादी 10 साल पहले हुई थी, हाल ही में शराब की आदी हो गई थी और इस बात को लेकर उसके और उसके पति के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि बुधवार को उनके दामाद ने उन्हें फोन किया और बताया कि उनकी बेटी ने दरवाजा बंद कर लिया है और वह दरवाजा नहीं खोल रही है और बाहर से बुलाने पर भी कोई जवाब नहीं दे रही है। बाद में उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है।


पंखे से लटकी हुई मिली महिला

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके दामाद ने उसकी पत्नी को डांटा और शराब न पीने की हिदायत दी। बाद में, वह अपने दोनों बच्चों को नाश्ता कराने के लिए बाहर ले गया। जब वह घर लौटे तो उन्होंने देखा कि महिला साड़ी से पंखे से लटकी हुई है।

तुरंत, महिला के पति ने अपने रिश्तेदारों की मदद से दरवाजा खोला, उसे नीचे उतारा और एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस कर्मचारियों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे अपनी बेटी की मौत के पीछे किसी पर शक नहीं है। शिकायत के आधार पर, काचीगुडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Telegram in India: टेलीग्राम से पायरेसी के चलते 3,100 से अधिक चैनल हटाने के निर्देश, सरकार ने पायरेटेड कंटेंट हटाने को कहा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।