Get App

क्या जल्द ही बनेगी 'विजय सरकार'? VCK के समर्थन के बाद TVK को मिला बहुमत का आंकड़ा

दरअसल तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है। लेकिन पिछले तीन दिनों में राज्यपाल से हुई तीन मुलाकातों में भी विजय यह साबित नहीं कर पाए थे कि उनके पास बहुमत का आंकड़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2026 पर 6:35 PM
क्या जल्द ही बनेगी 'विजय सरकार'? VCK के समर्थन के बाद TVK को मिला बहुमत का आंकड़ा
क्या जल्द ही बनेगी 'विजय सरकार'? VCK के समर्थन के बाद TVK को मिला बहुमत का आंकड़ा

तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय के सरकार बनाने की राह का आखिरी बड़ा अड़ंगा शनिवार को खत्म हो गया। VCK (विदुथलाई चिरुथैगल काची) ने टीवीके को बिना किसी शर्त समर्थन देने का ऐलान कर दिया। वीसीके के पास 2 विधायक हैं और उनके समर्थन के बाद विजय अब सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या के करीब पहुंच गए हैं।

दरअसल तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है। लेकिन पिछले तीन दिनों में राज्यपाल से हुई तीन मुलाकातों में भी विजय यह साबित नहीं कर पाए थे कि उनके पास बहुमत का आंकड़ा है।

वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन के बाद अब Vijay के पास कुल 120 विधायकों का समर्थन हो गया है। इसके साथ ही तमिलनाडु में सरकार बनाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

दो साल पुरानी विजय की पार्टी टीवीके ने इस चुनाव में बड़ा उलटफेर करते हुए DMK और एआईएडीएमके जैसी बड़ी द्रविड़ पार्टियों को पीछे छोड़ दिया और 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि विजय ने दो सीटों से चुनाव जीता है, इसलिए एक सीट छोड़ने के बाद टीवीके की असली ताकत 107 विधायकों की मानी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें