Get App

जयपुर में जैश-ए-मोहम्मद की महिला आतंकी गिरफ्तार, स्लीपर सेल बनकर कर रही थी काम!

गिरफ्तार की गई महिला आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी स्लीपर सेल मेंबर है, जिसे राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला खदीजा उर्फ बबीता मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले की रहने वाली बताई जा रही है। यह कार्रवाई मिलिट्री इंटेलीजेंस से प्राप्त इनपुट के आधार पर की गई। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 22, 2026 पर 3:37 PM
जयपुर में जैश-ए-मोहम्मद की महिला आतंकी गिरफ्तार, स्लीपर सेल बनकर कर रही थी काम!
जयपुर से एक महिला आतंकी को गिरफ्तार किया गया है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जयपुर से एक महिला आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार की गई महिला आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी स्लीपर सेल मेंबर है, जिसे राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला खदीजा उर्फ बबीता मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले की रहने वाली बताई जा रही है। यह कार्रवाई मिलिट्री इंटेलीजेंस से प्राप्त इनपुट के आधार पर की गई। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

महिला के खिलाफ मिली थी ATS को इनपुट

बताया जा रहा है कि महिला जयपुर में रह रही थी। उसके खिलाफ कार्रवाई सेना की खुफिया एजेंसी से मिली सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलने के बाद राजस्थान एटीएस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। गिरफ्तारी के बाद उसके सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसियों का कहना है कि महिला ने कथित तौर पर ऑनलाइन धार्मिक प्रक्रिया अपनाने के बाद अपना नाम बदलकर खदीजा रख लिया था। फिलहाल धर्म परिवर्तन को लेकर कोई आपराधिक मामला सामने नहीं आया है, लेकिन जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इसके पीछे किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका तो नहीं थी।

बता दें कि, इससे पहले अप्रैल 2026 में जयपुर के जयसिंहपुरा खोर इलाके में एक आतंकी के बड़े कनेक्शन का खुलासा हुआ था। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उमर हारिस उर्फ 'खरगोश' ने पहचान बदलकर जयपुर में निकाह किया था। निकाह के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए। इन डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट बनवाया। फिर देश से भाग निकला। जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी साल 2023 में आतंकी खरगोश नूंह-मेवात से जयपुर आया था और अगस्त 2024 तक जयपुर में रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें