Operation Sindoor: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर एक बड़ी बात कही हैं। उन्होंने 'नारी शक्ति' की सराहना करते हुए कहा कि भारत की आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में महिला पायलटों ने पाकिस्तान में ठिकानों को नष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में सशस्त्र बलों की हर शाखा में महिलाओं की सक्रिय और प्रभावी भागीदारी रही। गोवा में आईएनएसवी तारिणी के फ्लैग-इन समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने ये बात कही।
