Get App

Delimitation Bill: 'लोकतंत्र की हत्या होगा', परिसीमन बिल पर उद्धव ठाकरे ने शरद पवार को चेताया

उद्धव ठाकरे ने शरद पवार से केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन बिल पर अपने रुख पर दोबारा विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस बिल का समर्थन करना लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक होगा और राजनीतिक हितों से ज्यादा जनता के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 29, 2026 पर 9:30 PM
Delimitation Bill: 'लोकतंत्र की हत्या होगा', परिसीमन बिल पर उद्धव ठाकरे ने शरद पवार को चेताया
उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर जनता के फायदे को प्राथमिकता दे रही

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार से केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल को लेकर अपने रुख पर दोबारा विचार करने की अपील की। उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस बिल का समर्थन करना लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने जैसा होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस कानून का समर्थन किया गया, तो ये 'लोकतंत्र की हत्या' के बराबर होगा। शरद पवार के रुख पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर जनता के फायदे को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने शरद पवार से भी अपील की कि वे राजनीतिक बातों के बजाय लोगों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लें।

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा

उद्धव ठाकरे ने कहा, “हम पार्टी के हितों से ज्यादा जनता के हितों को महत्व दे रहे हैं। शरद पवार को भी अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो यह लोकतंत्र की हत्या करने जैसा होगा।” प्रस्तावित कानून का विरोध करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, “यह कोई संवैधानिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक संवैधानिक आपदा है। वे अपनी सुविधा के अनुसार लोकसभा के चुनाव क्षेत्रों का निर्धारण करेंगे।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें