Get App

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, क्या अब घर खरीदने का सही मौका? एक्सपर्ट से समझिए

सोने की कीमतों में जनवरी के शिखर से करीब 32 फीसदी गिरावट आई है। ऐसे में क्या निवेशकों को अब घर खरीदना चाहिए? BASIC Home Loan के CEO अतुल मोंगा ने सोने और रियल एस्टेट के फायदे बताए हैं। जानिए घर खरीदने से पहले किन खर्चों का हिसाब जरूरी है।

Suneel Kumarअपडेटेड Nov 29, 2026 पर 5:52 PM
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, क्या अब घर खरीदने का सही मौका? एक्सपर्ट से समझिए
अतुल मोंगा के मुताबिक, सोना और घर दोनों की अहमियत अलग-अलग है।

जब किसी निवेश की कीमत गिरती है, तो निवेशक के सामने सवाल होता है कि क्या उसी में और पैसा लगाना चाहिए या दूसरे विकल्पों पर विचार करना चाहिए। सोने की कीमतों में आई हालिया गिरावट ने भी ऐसा ही सवाल खड़ा किया है। 19 नवंबर को सोने का भाव करीब ₹1.22 लाख प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक आ गया था। यह जनवरी 2026 के लगभग ₹1.80 लाख के शिखर से करीब 32% कम है।

BASIC Home Loan के CEO और को-फाउंडर अतुल मोंगा के मुताबिक, सोना भारतीय परिवारों के लिए सिर्फ निवेश का साधन नहीं है। यह बचत, सुरक्षा और भविष्य की जरूरतों के लिए आर्थिक सहारे की तरह भी देखा जाता है। इसलिए इसकी कीमतों में गिरावट का असर निवेशकों की सोच पर पड़ना स्वाभाविक है।

ऐसे में सवाल है कि क्या निवेशकों को अब रियल एस्टेट यानी घर खरीदने पर भी विचार करना चाहिए?

सोना निवेश, घर जरूरत भी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें