Get App

दुनिया के मशहूर शेफ गॉर्डन रामसे को भाया झारखंड की 'लाल चींटी की चटनी' का स्वाद, यहां के 5 और अनोखे ट्राइबल व्यंजन को जानिए

टेलीविजन के बड़े-बड़े फूड शोज अक्सर आलीशान होटलों, फैंसी डाइनिंग रूम और मशहूर शेफ द्वारा विदेशी स्वादों की तलाश के इर्द-गिर्द घूमते रहे हैं। लेकिन आज झारखंड के जंगलों से निकली एक साधारण सी आदिवासी चटनी पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रही है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 19, 2026 पर 8:01 AM
दुनिया के मशहूर शेफ गॉर्डन रामसे को भाया झारखंड की 'लाल चींटी की चटनी' का स्वाद, यहां के 5 और अनोखे ट्राइबल व्यंजन को जानिए
मशहूर शेफ गॉर्डन रामसे भी हुए झारखंड की लाल चींटी चटनी के दीवाने

टेलीविजन के बड़े-बड़े फूड शोज अक्सर आलीशान होटलों, फैंसी डाइनिंग रूम और मशहूर शेफ द्वारा विदेशी स्वादों की तलाश के इर्द-गिर्द घूमते रहे हैं। लेकिन आज झारखंड के जंगलों से निकली एक साधारण सी आदिवासी चटनी पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रही है। असल में ये मामला झारखंड पर्यटन विभाग के एक इंस्टाग्राम रील से वायरल हुआ। इस रील के बाद इस अनोखे आदिवासी भोजन को लेकर वैश्विक स्तर पर उत्सुकता बढ़ा दी है। इस रील में दुनिया के सबसे मशहूर सेलिब्रिटी शेफ गॉर्डन रामसे को झारखंड की इस तीखी और खास 'लाल चींटी की चटनी' का स्वाद चखते और उसकी तारीफ करते हुए देखा जा सकता है।

गॉर्डन रामसे ने बताया स्वादिष्ट और यादगार

इसी महीने की शुरुआत में झारखंड पर्यटन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील साझा की थी। पर्यटन विभाग ने इस डिश की खासियत को बयां करते हुए लिखा कि लाल बुनकर चींटियों से बनी और पीढ़ियों से आदिवासी समुदायों द्वारा पसंद की जाने वाली यह तीखी-चटपटी चटनी कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। असल में गॉर्डन का ये कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं है। झारखंड, ओडिशा और पड़ोसी वन क्षेत्रों के आदिवासी समुदायों के लिए लाल चींटी की चटनी कोई नई या हैरान करने वाली चीज नहीं है बल्कि यह उनकी दैनिक जीवनशैली, पारिवारिक परंपराओं और स्वदेशी ज्ञान का एक अहम हिस्सा है। स्थानीय स्तर पर इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। यह चटनी अपने तीखे, खट्टे और हल्के साइट्रस (नींबू जैसे) स्वाद के लिए काफी मशहूर है। फूड इतिहासकारों के मुताबिक इस चटनी का तीखा और तीक्ष्ण स्वाद प्राकृतिक रूप से चींटियों में मौजूद फॉर्मिक एसिड के कारण आता है।

मशहूर शेफ गॉर्डन रामसे ने खुद इस अनूठी रेसिपी की सराहना की है और इसके स्वाद को स्वादिष्ट और यादगार बताया है। उनके इस जुड़ाव ने उस रेसिपी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें