अगर हम आपसे कहें कि दुनिया का सबसे उम्रदराज पेड़ कहीं और नहीं अपने देश में ही है। तो क्या आप मानेंगे? शायद नहीं। लेकिन क्वाटरनरी रिसर्च जर्नल में छपी रिसर्च के दावे को कोई झुठला भी तो नहीं सकता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया का सबसे पुराना पेड़ भारत के बिहार राज्य के मुंगेर जिले में है। वैज्ञानिक तरीके से इस पेड़ की उम्र की गणना करने के बाद दावा किया गया है कि यह कम से कम 700 साल पुराना है। यह दुनिया का सबसे पुराना और सही तारीख वाला फिकस बेंगालेंसिस (बरगद का वैज्ञानिक नाम) है। हाई-प्रिसिजन रेडियोकार्बन डेटिंग पर आधारित यह खोज स्थानीय लोककथाओं या ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर निर्भर रहने के बजाय पेड़ की उम्र के बारे में वैज्ञानिक तथ्य देती है।
