यूपी में डरा रही यमुना! ताजमहल की दीवार तक पहुंचा सैलाब, पानी ने खतरे के निशान को किया पार

Agra Flood: यमुना का जलस्तर 2023 जितना ही ऊंचा है और पहले की तरह पानी ताजमहल की दीवार तक पहुंच गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्मारक को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि ताजमहल का निर्माण ही इस तरह किया गया था कि वह ऐसे ऊंचे जलस्तर को सहन कर सके

अपडेटेड Sep 07, 2025 पर 10:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Taj Mahal: पूरा उत्तर भारत इस समय मानसून की मार झेल रहा है।

Agra News: पूरा उत्तर भारत इस समय मानसून की मार झेल रहा है। बाढ़ के बाद आसमान से गिरती लगातार बारिश राहत कम और आफत ज़्यादा बन गई है हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा हैवहीं लगातार बारिश से यमुना उफान पर है। वहीं रविवार को आगरा में यमुना नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि पानी ताजमहल की दीवारों तक पहुंच गया।

खतरे के निशान से ऊपर बह रही है यमुना 

अधिकारियों ने बताया कि नदी का स्तर लगातार ऊपर जा रहा है और अब यह खतरे के निशान से भी ऊपर निकल चुका है। पानी बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले कई लोगों के घर जलमग्न हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के निचले हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है, जिसकी वजह से यमुना में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया।


ताजमहल के दीवार तक पहुंचा पानी 

स्थानीय इतिहासकार राज किशोर राजे ने बताया कि इस बार यमुना का जलस्तर 2023 जितना ही ऊंचा है और पहले की तरह पानी ताजमहल की दीवार तक पहुंच गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्मारक को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि ताजमहल का निर्माण ही इस तरह किया गया था कि वह ऐसे ऊंचे जलस्तर को सहन कर सके।

बता दें कि मुगलकाल का यह ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल यमुना नदी के किनारे स्थित है। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है और हालात पर लगातार नज़र रखी जा रही है। रविवार सुबह नदी का जलस्तर 205.33 मीटर से ऊपर दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में यमुना का चेतावनी स्तर 204.5 मीटर है और खतरे का निशान 205.33 मीटर तय है। जैसे ही पानी का स्तर 206 मीटर तक पहुंचता है, लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जाता है। संभावित बाढ़ के खतरे को ध्यान में रखते हुए, निचले इलाकों में रहने वाले कई परिवारों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।