UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने अहम फैसला लिया है, जिससे हजारों उम्मीदवारों को सीधा फायदा मिलेगा। दरअसल, राज्य सरकार ने 32, 679 पदों की भर्ती के लिए आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट की घोषणा की है। यह निर्णय लंबे समय से उठ रही मांगों के बाद लिया गया है। इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों की ओर से सरकार से आयु में छूट देने की मांग की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी दे दी गई है।
