Get App

न ताला टूटा, न शटर खुला...10 लाख की ज्वेलरी कैसे हुई गायब? CCTV में दिखा असली 'चोर' चूहा

सबसे हैरानी की बात यह थी कि दुकान में चोरी के लिए जबरन घुसने के कोई निशान नहीं मिले। दुकान का शटर पूरी तरह सुरक्षित था और कहीं भी तोड़फोड़ नहीं हुई थी। इसके बावजूद सोने की कई चेन और हीरे की अंगूठियां गायब थीं

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jul 30, 2026 पर 10:45 PM
न ताला टूटा, न शटर खुला...10 लाख की ज्वेलरी कैसे हुई गायब? CCTV में दिखा असली 'चोर' चूहा
कर्नाटक के तुमकुरु शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

कर्नाटक के तुमकुरु शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चूहे पर करीब 10 लाख रुपये की हीरे और सोने की ज्वेलरी ले जाने का आरोप है। इस घटना ने ज्वेलरी दुकान के मालिक और कर्मचारियों को चौंका दिया। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। यह घटना तुमकुरु के कैल्टेक्स सर्कल के पास स्थित विश्वास ज्वेलरी की है। अगले दिन सुबह जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि 50 ग्राम से अधिक हीरे और सोने के गहने गायब हैं।

दुकान मालिक हुआ हैरान 

सबसे हैरानी की बात यह थी कि दुकान में चोरी के लिए जबरन घुसने के कोई निशान नहीं मिले। दुकान का शटर पूरी तरह सुरक्षित था और कहीं भी तोड़फोड़ नहीं हुई थी। इसके बावजूद सोने की कई चेन और हीरे की अंगूठियां गायब थीं।

सीसीटीवी फुटेज से खुला ये बड़ा राज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें