Mithun Chakraborty: मशहूर अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता मिथुन चक्रवर्ती को बुधवार (7 अक्टूबर) को पश्चिम बंगाल सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किए जाने के साथ ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। एक आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, मिथुन को सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में तत्काल प्रभाव से सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हाल में घोषणा की थी कि मिथुन को पश्चिम बंगाल सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार बनाया जाएगा। ताजा आदेश तुरंत लागू हो गया है। यह अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
