Get App

Delhi NCR Air Quality: सिर्फ एक दिन की राहत के बाद फिर खराब श्रेणी में पहुंचा AQI; नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बिगड़े हालात, स्मॉग की चेतावनी

दिल्ली का AQI गुरुवार को 212 से बढ़कर 282 हो गया. Pusa में 361, JNU में 356 और Sirifort में 354 AQI दर्ज हुआ. 20 इलाकों में हवा Very Poor हो गई. GRAP Stage-III हटने के 2 दिन बाद ही हवा फिर बिगड़ गई. IITM ने शुक्रवार से वीकेंड तक AQI Very Poor रहने की चेतावनी दी है. NCR में भी Greater Noida, Gurugram, Noida और Faridabad में हवा खराब है. लोगों को मास्क लगाने और सुबह की सैर से बचने की सलाह दी गई है.

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 19, 2026 पर 9:02 AM
Delhi NCR Air Quality: सिर्फ एक दिन की राहत के बाद फिर खराब श्रेणी में पहुंचा AQI; नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बिगड़े हालात, स्मॉग की चेतावनी
2 दिन की राहत के बाद फिर धुएं में डूबी दिल्ली, 20 इलाकों में AQI 300 पार

दिल्ली वालों को मिली 2 दिन की राहत खत्म हो गई है. गुरुवार की सुबह जब लोग घर से निकले, तो पूरी दिल्ली धुएं की चादर में लिपटी हुई थी. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का AQI एक ही दिन में 212 से बढ़कर 282 हो गया है।

ये AQI अभी 'Poor' कैटेगरी में है, लेकिन कई इलाकों में हालात इससे कहीं ज्यादा खराब हैं ।

सबसे ज्यादा खराब कहां है हवा?

गुरुवार को Pusa सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाका रहा. यहां का AQI 361 दर्ज किया गया, जो 'Very Poor' कैटेगरी में आता है।

.Pusa - 361JNU - 356Sirifort - 354NSUT Jaffarpur - 353ITO - 351

सब समाचार

+ और भी पढ़ें