देश में सोने के भाव में गिरावट जारी है। 8 अक्टूबर की सुबह कई शहरों में भाव कमजोर हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड फिसलकर 149690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई और कोलकाता में कीमत 149560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये नीचे आई थी। इसकी वजह घरेलू मांग में कमी और वैश्विक स्तर पर कीमतों में नरमी रही।
