Get App

Yogi Adityanath: योगी सरकार का बड़ा दावा, 9 साल में 62 लाख परिवारों को मिला पक्का घर

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि पिछले नौ वर्षों में राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 60 लाख से अधिक परिवारों को आवास लाभ दिया गया है, और रविवार को 2 लाख से अधिक परिवारों के जुड़ने से यह संख्या 62 लाख तक पहुंच गई है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 11:27 AM
Yogi Adityanath: योगी सरकार का बड़ा दावा, 9 साल में 62 लाख परिवारों को मिला पक्का घर
योगी सरकार का बड़ा दावा, 9 साल में 62 लाख परिवारों को मिला पक्का घर

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि पिछले नौ वर्षों में राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 60 लाख से अधिक परिवारों को आवास लाभ दिया गया है, और रविवार को 2 लाख से अधिक परिवारों के जुड़ने से यह संख्या 62 लाख तक पहुंच गई है।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 2.09 लाख स्वीकृत लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त ट्रांसफर की। जिसके बाद उन्होंने कहा, "स्वतंत्रता के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में परिवारों का पक्का घर पाने का सपना पूरा हुआ है।"

यह एक ऐतिहासिक कदम है

सीएम योगी ने कहा, "यह गरीबों, मध्यम वर्ग और शहरी जरूरतमंदों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। नगर निकायों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी लाभार्थी के साथ किसी भी स्तर पर कोई अनियमितता न हो, निर्माण सामग्री समय पर और उचित दरों पर उपलब्ध हो और किश्तें समय पर जारी की जाएं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें