Pakistani Honeytraps: देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने एक बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों द्वारा भारतीय सुरक्षाबलों को सोशल मीडिया पर 'हनीट्रैप' में फंसाने की कोशिशें तेज हो गई है। इस खतरे से निपटने के लिए मंत्रालय ने सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर एक विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किया है, ताकि संवेदनशील जानकारियां दुश्मन के हाथ न लगें।
