'युवा झारखंड' का लक्ष्य 2050 तक एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और टिकाऊ राज्य का निर्माण करना है: CM हेमंत सोरेन
Hemant Soren: नए साल की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार 2050 तक एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और टिकाऊ झारखंड के निर्माण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए JMM सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार जैसी नीतियों पर जोर दे रही है।
'युवा झारखंड' का लक्ष्य 2050 तक एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और टिकाऊ राज्य का निर्माण करना है: CM हेमंत सोरेन
Hemant Soren: नए साल की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार 2050 तक एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और टिकाऊ झारखंड के निर्माण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए JMM के नेतृत्व वाली सरकार ऐसी नीतियों और योजनाओं पर जोर दे रही है, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और स्थानीय लोगों के अधिकार व सम्मान को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है।
हेमंत सोरेन कहा कि नए साल का आगमन "हमारे वीर पूर्वजों" के 'सोना झारखंड' के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, "झारखंड ने बीते वर्षों में संघर्ष, दृढ़ संकल्प और संभावनाओं का एक लंबा सफर तय किया है। इस सफर में राज्य के नागरिकों, विशेष रूप से आदिवासी, स्वदेशी, किसान, मजदूर, महिला और युवा समुदायों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। हमने सामाजिक न्याय, जन कल्याण और समावेशी विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।"
2050 तक करेंगे न्यायपूर्ण और टिकाऊ झारखंड का निर्माण
उन्होंने आगे कहा, “अब, 'युवा झारखंड' का लक्ष्य और भी स्पष्ट है - 2050 तक एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और टिकाऊ झारखंड का निर्माण करना। इसी संकल्प के साथ, हमारी सरकार ऐसी नीतियों और योजनाओं के साथ आगे बढ़ेगी जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और स्थानीय समुदायों के अधिकारों और गरिमा को केंद्र में रखा जाएगा।”
उन्होंन यह दोहराते हुए कहा कि “झारखंड रूपी विशाल वृक्ष” की जड़ों को मजबूत करना उनकी सरकार की प्राथमिकता रही है, सोरेन ने कहा, विकास के लाभ सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्रतिबद्धता है।
उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य है कि यह 'युवा झारखंड' अगले 25 वर्षों के लिए एक साझा दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़े और 2050 तक झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाए। मैं प्रार्थना करता हूं कि नव वर्ष 2026 आप सभी के जीवन में सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।”
उन्होंने राज्य के विकास में अपने पिता, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन (जिनका 2025 में निधन हो गया) के योगदान को भी याद किया।
बता दें कि इस बीच, नव वर्ष का स्वागत करने के लिए लोगों के लोकप्रिय स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर इकट्ठा होने के कारण पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य भर के पर्यटन स्थलों, जिनमें झरने, झीलें, पहाड़ियाँ, बांध, नदी तट और पार्क शामिल हैं, में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ने लगी है।
रांची में, चिड़ियाघर के अलावा दशम जलप्रपात, जोन्हा जलप्रपात और हुंडरू जलप्रपात देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।
रांची एसपी ने दी जानकारी
रांची एसपी पारस राणा ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी पुलिस थानों को होटलों, रेस्तरां, पार्कों और विशेष रूप से बांधों और जलाशयों के आसपास कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।