Youtuber Jyoti Malhotra : पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पहलगाम हमले से पहले ज्योति पाकिस्तान गई थी और पाकिस्तानी उसे एसेट के तौर पर डेवलप कर रहे थे। बता दें कि ज्योति, हरियाणा के हिसार की रहने वाली एक ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर हैं। फिलहाल उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस बीच, ज्योति के पिता ने उनकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, अगर उनकी बेटी पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही थी तो वह अपने पाकिस्तानी दोस्तों से संपर्क क्यों नहीं कर पाई।
