Get App

LinkedIn पर नौकरी की जगह मिला शादी का ऑफर, भाई के लिए बहन ने भेजा मैसेज, यूजर्स बोले-'Shaadi.com बना दिया'

LinkedIn पर नौकरी के बजाय शादी का रिश्ता मिलने से एक महिला हैरान रह गई। उसने इस अनोखे मैसेज का स्क्रीनशॉट X पर शेयर किया। सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 29, 2026 पर 10:14 PM
LinkedIn पर नौकरी की जगह मिला शादी का ऑफर, भाई के लिए बहन ने भेजा मैसेज, यूजर्स बोले-'Shaadi.com बना दिया'
शायद यह आज आपको LinkedIn पर मिलने वाला सबसे अलग मैसेज होगा (Photo: Canva)

अक्सर हम कोई जॉब सर्च करने के लिए LinkedIn का इस्तेमाल करते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि क्या कोई LinkedIn से शादी का प्रपोजल भी भेज सकता है? हाल ही में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। महिला को LinkedIn पर एक ऐसा मैसेज मिला, जिसमें काम या नौकरी की नहीं बल्कि शादी का प्रस्ताव दिया गया था। इस अजीब अनुभव का स्क्रीनशॉट महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। साथ ही हैरानी जताते हुए उसने लिखा, “क्या अब लोग LinkedIn पर भी शादी के लिए रिश्ते भेजने लगे हैं?” महिला की यह पोस्ट सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

मैसेज में क्या था

महिला ने अपने संदेश में लिखा, "शायद यह आज आपको LinkedIn पर मिलने वाला सबसे अलग मैसेज होगा। मैं आपसे एक बहन के तौर पर संपर्क कर रही हूं। मेरा भाई IIT रुड़की से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट है और फिलहाल अमेरिका के सिएटल में मोलोको कंपनी में काम कर रहा है। हम उसके लिए एक अच्छा जीवनसाथी तलाश रहे हैं।" उसने आगे लिखा, "आपकी प्रोफाइल देखकर मुझे लगा कि मैं आपसे सम्मान के साथ संपर्क कर सकती हूं। अगर आप या आपका परिवार जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, तो मुझे अपने भाई की प्रोफाइल शेयर करने में खुशी होगी। अगर ऐसा नहीं है, तो मेरा संदेश पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। मैं आपके अच्छे भविष्य की कामना करती हूं!"

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें