AFCAT 1 2026 के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, इन दिन से कर पाएंगे अप्लाई

AFCAT 1 2026 Notification: भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2026 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 10 नवंबर 2025 से होगी। इस भर्ती अभियान के तहत फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) दोनों में अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

अपडेटेड Nov 09, 2025 पर 8:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सभी जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है

AFCAT 1 2026 Notification: अगर आप भारतीय वायु सेना (IAF) में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 1, 2026 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 10 नवंबर 2025 से होगी। इसमें आवेदन करने की लास्ट डेट 9 दिसंबर 2025 है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) दोनों में अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है। भारतीय वायु सेना (IAF) ने बताया है कि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी।

क्या है एजुकेशनल क्वालिफिकेशन


फ्लाइंग ब्रांच के लिए पात्रता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में मैथ्स और फिजिक्स दोनों में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री (BE या B.Tech) होनी चाहिए।

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच के लिए पात्रता: उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा में फिजिक्स और मैथ्स सब्जेक्ट के साथ परीक्षा पास की होनी चाहिए। साथ ही, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी (BE/B.Tech) में न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है।

परीक्षा पैटर्न और सिलेक्शन प्रोसेस

AFCAT भर्ती के लिए उम्मीदवारों को तीन स्टेप में एग्जाम देना होगा।

AFCAT रिटेन एग्जाम: यह एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षा होगी, जिसकी अवधि 2 घंटे की होगी। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक 300 होंगे।

AFSB इंटरव्यू: लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह प्रक्रिया कई दिनों तक चलती है, जिसमें साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होते हैं।

मेडिकल जांच: लास्ट स्टेप में, चयनित उम्मीदवारों को भारतीय वायु सेना के सख्त फिजिकल और मेडिकल स्टैंडर्ड को पूरा करने के लिए पूरी मेडिकल जांच से गुजरना होगा।

एज लिमिट और फीस

फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 24 साल के बीच होनी चाहिए, जबकि ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) ब्रांच के लिए उम्र सीमा 20 से 26 साल तय की गई है। यानी इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु इसी निर्धारित सीमा के भीतर होनी जरूरी है। वहीं इस पद पर एनसीसी स्पेशल एंट्री के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की आवेदन शुल्क नहीं देनी होगी। अन्य उम्मीदवारों के लिए शुल्क से संबंधित जानकारी विस्तृत अधिसूचना में जारी की जाएगी।

कैसे करें इसके लिए आवेदन

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर ‘IAF AFCAT 01/2026’ के लिए दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यान से भरें।

स्टेप 4: इसके बाद अगर आवेदन शुल्क लागू होता है, तो उसे उपलब्ध ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।

स्टेप 5: भविष्य की जरुरत के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।