AIBE 20 Result 2025 OUT: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुए नतीजे, 70% से कम रहा पास पर्सेंटेज

AIBE 20 Result 2025 OUT: बार काउंसिल ने आज 7 जनवरी को नतीजे जारी कर दिए हैं। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थी यहां से नतीजे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें परिणाम डाउनलोड करने का तरीका

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 9:01 PM
Story continues below Advertisement
उम्मीदवारों को नतीजे देखन के लिए अपने लॉगइन क्रिडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा।

AIBE 20 Result 2025 OUT: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार इग्जामिनेशन (AIBE) 20 के नतीजे आज 7 जनवरी 2026 को घोषित कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले तमाम परीक्षार्थी इन नतीजों को एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी किया है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार इन नतीजों को वेबसाइट पर देख और डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले सकते हैं। उम्मीदवारों को नतीजे देखन के लिए अपने लॉगइन क्रिडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा।

इस परीक्षा को पास करने के बाद, उम्मीदवारों को 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस' प्रदान किया जाता है। एआईबीई परीक्षा उन सभी कानून स्नातकों के लिए जरूरी है जो भारतीय अदालतों में कानून का अभ्यास करना चाहते हैं। इससे पहले, 6 जनवरी को परिषद ने कैंडिडेट को परीक्षा में मिलने वाले अपने अंकों अनुमान लगाने के लिए एआईबीई 20 की अंतिम आंसर की जारी की थी। बार ऐंड बेंच की रिपोट के मुताबिक, इस परीक्षा में पास पास प्रतिशत 69.21% रहा है। एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है, एआईबीई-एक्सएक्स एग्जाम के रिजल्ट की लास्ट आंसर-की के आधार पर प्रकाशित किए जाएंगे।

ऑल इंडिया बार एग्जाम 2025 (AIBE XX) में कुल 2 लाख 51 हजार 968 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 1 लाख 74 हजार 386 पास हुए हैं। 77 हजार 579 असफल रहे। बार परीक्षा देने वाले सबसे ज्यादा अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से थे। यूपी बार काउंसिल से कुल 32,611 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया। इनमें से 23,911 पास हुए। इसके बाद महाराष्ट्र एंड गोवा, फिर दिल्ली का स्थान रहा।

किस श्रेणी से कितने पास

  • जनरल कैटेगरी- 125092 ने परीक्षा दी- 90111 पास हुए
  • ओबीसी कैटेगरी- 82661 ने परीक्षा दी- 53513 पास हुए
  • एससी कैटेगरी- 35850 ने परीक्षा दी- 25290 पास हुए
  • एसटी कैटेगरी- 8365 ने परीक्षा दी- 5472 पास हुए


इस तरह देखें रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • अपना रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करनेके बाद, आपका AIBE XX परीक्षा रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अपने परिणाम को ध्यान से देखें और 'डाउनलोड' बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में सेव करें।

एआईबीई 21 परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू- 11 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि- 30 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 1 मई 2026
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्ममेंकरेक्शन की अंतिम तिथि- 3 मई 2026
  • AIBE 21 परीक्षा के एडमिट कार्ड- 22 मई 2026
  • AIBE 21 परीक्षा की तिथि- 7 जून 2026

BPSC 70th CCE Interview: बीपीएससी ने जारी किया कार्यक्रम, 21 जनवरी से शुरू होगा 70वीं सीसीई परीक्षा का साक्षात्कार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।