AIIMS NORCET 11 Notification OUT: एम्स में नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें लास्ट डेट और क्या है योग्यता

AIIMS NORCET 11 Notification OUT: एम्स संस्थान में नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें क्या है आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

अपडेटेड Jul 25, 2026 पर 7:30 AM
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 अगस्त, 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

AIIMS NORCET 11 Notification OUT: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने विज्ञापन संख्या 103/2026 के तहत नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET)-11 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत एम्स नई दिल्ली और दूसरे हिस्सा लेने वाले एम्स संस्थान में नर्सिंग अधिकारी (ग्रुप-B) पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए एम्स के आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 अगस्त, 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती दो चरणों के कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में पूरी की जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा। वैकेंसी की संख्या अलग से बताई जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षिक योग्यता : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार के पास बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, या पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, नर्स और मिडवाइफ के तौर पर पंजीकृत होना चाहिए। जिनके पास जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी डिप्लोमा है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। अगर वे नर्स और मिडवाइफ के तौर पर पंजीकृत हैं और कम से कम 50 बेड वाले हॉस्पिटल में दो साल का एक्सपीरियंस रखते हैं।

उम्र सीमा : आवेदकों की उम्र 13 अगस्त, 2026 को 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। तय नियमों के हिसाब से उम्र में छूट मिलेगी।

परीक्षा कार्यक्रम और आवेदन शुल्क

नॉरसेट प्री परीक्षा 12 सितंबर, 2026 को होगी, जबकि नॉरसेट मेन्स एग्जाम 30 सितंबर, 2026 को होगा। दोनों स्टेज कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट होंगे।


वेतन

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल 07 में नर्सिंग ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया जाएगा, जो प्री-रिवाइज्ड पे बैंड-2 Rs. 9,300-34,800 और ग्रेड पे Rs. 4,600 के हिसाब से होगा।

आवेदन शुल्क

जनरल, यूआर और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3,000 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और ईडब्लूएस आवेदकों को 2,400 रुपये देने होंगे। दिव्यांग लोगों को आवेदन शुल्क देने से छूट है। एम्स ने कहा है कि परीक्षा में बैठने वाले एससी और एसटी उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क रिजल्ट आने के बाद वापस कर दिया जाएगा। बशर्ते उनके कैटेगरी सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के बाद ही दी जाए।

आवेदन प्रक्रिया

नॉरसेट-11 के लिए आवेदकों को एम्स परीक्षा पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए पहले उन्हें पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके और ऑनलाइन शुल्क भुगतान करना होगा। इसके बाद वे अपना आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट कर सकेंगे। भविष्य के लिए भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड करके जरूर रखें। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिमिनरी और मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर होगा।

Railway Group D City Intimation Slip 2026: आरआरबी की वेबसाइट पर जल्द जारी होगी सिटी स्लिप, 3 अगस्त से होनी है परीक्षा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।