Get App

AIIMS Patna Recruitment 2025: सीनियर रेजिडेंट पद के लिए इस दिन होगी परीक्षा, नोटिफिकेशन जारी

AIIMS Patna Recruitment 2025 में सीनियर रेजिडेंट के पद पर नौकरी का सपना देख रहे छात्रों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें एम्स पटना की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2025 पर 5:53 PM
AIIMS Patna Recruitment 2025: सीनियर रेजिडेंट पद के लिए इस दिन होगी परीक्षा, नोटिफिकेशन जारी

AIIMS Patna Recruitment 2025 में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की पटना इकाई के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रेजिडेंट के ये पद गैर एकेडमिक हैं। आप अगर एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो इस खबर को ध्यान से देखें। इसमें दी गई जानकारी आपके सपने को हकीकत में बदल सकती है। आइए जानते हैं नोटिफिकेशन और परीक्षा की तारीख के बारे में।

कौन कर सकता है अप्लाई

एम्स में नॉन एकेडमिक सीनियर रेजिडेंट के लिए 152 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस पद के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके छात्र ही अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप भी एम्स, पटना में सीनियर रेजिडेंट के रूप में काम करना चाहते हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2025 गई है।

कब होगी परीक्षा

एम्स पटना की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 152 सीनियर रेजिडेंट (नॉन एकेडमिक) के पद के लिए परीक्षा 14 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी। भर्ती परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर 11.30 बजे तक होगी।

जरूरी योग्यता और उम्र

इन पदों के लिए सिर्फ पोस्टग्रेजुएट छात्र ही अप्लाई कर सकते हैं। यानी इसमें आवेदन करने के लिए आपके पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस, डीएनबी या डीएम की डिग्री होनी चाहिए। इस परीक्षा के लिए अधिकतम 45 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें