Get App

Assam Police Forest Guard Recruitment 2026: असम में पुलिस, वन विभाग और फायर डिपार्टमेंट में निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन करने की आखिरी तारीख

Assam Police Forest Guard Recruitment 2026: असम में वन विभाग, पुलिस और फायर डिपार्टमेंट ग्रेड 4 पदों पर बंपर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट कब है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 6:54 PM
Assam Police Forest Guard Recruitment 2026: असम में पुलिस, वन विभाग और फायर डिपार्टमेंट में निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन करने की आखिरी तारीख
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 22 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।

SLPRB Assam Grade 4 Recruitment 2026: सरकार नौकरी पाना चाहते हैं, तो असम में पुलिस रेक्रूटमेंट बोर्ड में बंपर भर्तियां निकली हैं। इसके तहत 2972 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों को मौका मिल सकता है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल slprbassam.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 22 जनवरी से हो चुकी है और 22 फरवरी तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे सभी वर्गों के उम्मीदवार बिना किसी आर्थिक बोझ के आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13 अलग-अलग पद शामिल किए गए हैं। इनमें फॉरेस्टर ग्रेड-I, फॉरेस्ट गार्ड, गेम वॉचर, एएफपीएफ कॉन्सटेबल, कॉन्सटेबल (डब्लूओ/डब्लूटी), फायरमैन, एमर्जेंसी रेस्क्यूवर, कॉन्टेबल (ग्रेड-III), बैंडमैन, बगलर और बोटमैन जैसे पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा पद कॉन्टेबल (ग्रेड-III) और कॉन्सटेबल (डब्लूओ/डब्लूटी) के लिए रखे गए हैं, जिससे युवाओं के लिए अवसर और बढ़ जाता है।

शैक्षिक योग्यता : हर पद के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। फॉरेस्ट गार्ड और गेम वॉचर पद के लिए 10+2 पास होना जरूरी है, जबकि फॉरेस्टर ग्रेड-I के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री जरूरी है। फायरमैन और एमर्जेंसी रेस्क्यूअर के लिए 12वीं (विज्ञान) और कॉन्सटेबल ग्रेड-III के लिए एचएसएलसी पास उम्मीदवार पात्र होंगे। वहीं, बोटमैन के पद के लिए तैराकी में दक्षता भी जरूरी रखी गई है।

उम्र सीमा : फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर और गेम वॉचर के पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं कॉन्सटेबल, फायरमैन और बोटमैन के पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्षरखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

वेतन और भत्ते

चयनित उम्मीदवारों को असम सरकार के पे-बैंड के अनुसार अधिकतर पदों के लिए वेतन 14,000 से 70,000 रुपये प्रति माह रहेगा, जिसमें ग्रेड पे 5,600 से 6,400 रुपये तक है। बोटमैन के पद के लिए वेतन 12,000 से 52,000 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें