UPPSC PCS 2025 Mains Exam Dates: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस प्री परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित होने का इंतजार था। इन सभी उम्मीदवारों के लिए आयोग की तरफ से बड़ा अपडेट आया है। यूपीपीएससी ने आखिरकार 2026-27 सत्र का विस्तृत परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें आयोग ने 2026-27 की प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करन के साथ ही पीसीएस मुख्य 2025 की परीक्षा और इंटरव्यू की तारीख भी घोषित कर दी है।
बीते साल पीसीएस प्री परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा की तारीख का भी इंतजार था। फरवरी से दिसंबर 2026 तक चलने वाली इस परीक्षा श्रृंखला में पीसीएस, आरओ/एआरओ, एपीओ, शिक्षक, मेडिकल, तकनीकी और प्रोफेशनल सेवाओं से जुड़ी लगभग सभी बड़ी भर्तियों की संभावित तारीखें तय कर दी गई हैं।
29 मार्च से होगी पीसीएस मुख्य 2025 परीक्षा
पीसीएस प्री 2025 परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पीसीएस मुख्य 2025 परीक्षा 29 मार्च से शुरू होगी और लगातार चार दिनों तक होगी। वहीं, पीसीएस प्री 2026 परीक्षा 6 दिसंबर को राज्य के विभिन्न केंद्रों में आयोजित करने का प्रस्ताव दिया गया है। आयोग ने पीसीएस परीक्षाओं के बीच पर्याप्त अंतर रखा है ताकि अभ्यर्थियों को संतुलित तरीके से तैयारी करने का मौका मिल सके।
आरओ/एआरओ और एपीओ परीक्षा का पूरा शेड्यूल
इन अभ्यर्थियों के लिए निर्णायक साल होगा 2026
शिक्षा विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए भी यह साल बेहद अहम साबित हो सकता है। कैलेंडर के अनुसार स्टाफ नर्स (प्रारंभिक) परीक्षा 17 मार्च 2026 को आयोजित होगी। सहायक अध्यापक (TGT) की प्रारंभिक परीक्षा 5 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है, जबकि विभिन्न विषयों की टीजीटी मुख्य परीक्षाएं मई से अगस्त 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों पर होंगी।
पॉलीटेक्निक लेक्चरर और प्रोफेसर भर्ती अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच
यूपीपीएससी के परीक्षा कैलेंडर में उच्च शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी भर्तियों को भी शामिल किया गया है। पॉलीटेक्निक लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य शिक्षण सेवाओं की परीक्षाएं अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच विभिन्न चरणों में आयोजित होंगी।
आयोग ने तय की इन परीक्षाओं की भी तारीखें
तकनीकी और मेडिकल क्षेत्र की भर्तियों को लेकर भी आयोग ने तस्वीर साफ कर दी है। कैलेंडर के अनुसार वन सेवा परीक्षा 14 से 16 जुलाई 2026 के बीच आयोजित होगी। पशुचिकित्सा अधिकारी परीक्षा 3 अक्टूबर 2026, फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा 25 अक्टूबर 2026, ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा 26 अक्टूबर 2026 और मेडिकल ऑफिसर परीक्षा 18 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।